निबंध - मेरा विद्यालय
(1) मेरे विद्यालय के बारे में
मेरे विद्यालय का नाम इंडिया
पब्लिक विद्यालय है। यह गुजरात के भावनगर में स्थित है। मेरा
विद्यालय सम्पूर्ण राज्य में अच्छी तरह से जाना जाता है। यह 4 मंजिला, पीले रंग की ईमारत है। मेरे
विद्यालय में 40 हवादार कमरे और 10 बड़े कमरे हैं, यहाँ 1 बड़ा सभाकक्ष भी है। मेरे
विद्यालय में 2 बड़ी कंप्यूटर लैब और 4 विज्ञान प्रयोगशालाएँ हैं।
(2) शिक्षक
मेरे प्रधानाचार्य का नाम गोविन्द
नाथ है। वे बहुत उदार व्यक्ति हैं। प्रधानाचार्य को छोड़कर मेरे विद्यालय में
50 शिक्षक हैं। यहाँ 20 शिक्षक एवं 30 शिक्षिकाएँ हैं। वे सभी भली
प्रकार से अभ्यस्थ हैं। वे सभी सहयोगी और सभ्य हैं। शिक्षक सदैव हमारी पढ़ाई में और
अन्य गतिविधियों में भी सहायता करते हैं। विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु कभी –
कभी वे भी गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। हमारे यहाँ खेल-कूद और योग प्रशिक्षक भी हैं।
(3) शिक्षा
अद्वितीय शिक्षण विधि
मेरे विद्यालय को अन्य विद्यालयों से भिन्न करती है। सैद्धांतिक ज्ञान के साथ
प्रायोगिक ज्ञान हमारे मस्तिष्क में अधिक देर तक रहता है। हमारे शिक्षक वस्तुओं को
समझाने में इसी विधि का पालन करते हैं। वे कंप्यूटर चलचित्र और स्मार्ट क्लासेज की
सहायता से प्रदर्शन करते हैं। वे प्रयोगशाला में प्रयोग
करते हैं और विज्ञान के प्रयोगों के दौरान हमारी निगरानी भी करते हैं। हम परियोजनाएँ बनाते हैं। चित्रकारी करते हैं। परिधान
प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।
(4) अन्य सुविधाएँ
हमारे विद्यालय की
सभी कक्षाएँ अच्छे से प्रकाशित और हवादार हैं। हमारे यहाँ स्मार्ट क्लासेज हैं।
विद्यालय में 24 घन्टे ताजे पानी की आपूर्ति होती है। विद्यालय के कर्मचारी
विद्यालय के प्रति बहुत समर्पित हैं। हमारा विद्यालय सम्पूर्ण नगर में यातायात
सुविधा भी प्रदान करता है। स्कूल में 20 बसें और 10 वैन हैं। हम वर्ष में दो बार
उद्यानभोज पर जाते हैं। हम प्रतिवर्ष अध्ययन-यात्रा पर जाते हैं। हमारा विद्यालय
प्रतिवर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करता है। हम सभी राष्ट्रीय त्यौहार साथ में
मनाते हैं।
(5) उपसंहार
विद्यालय को विद्या
का मंदिर कहा जाता है। विद्यालय महान व्यक्तित्व निर्माण का स्थान है। एक अच्छा
विद्यालय और अच्छी शिक्षण विधि विद्यार्थियों में अच्छे चरित्र का विकास करती हैं।
मेरा विद्यालय उन्हीं विद्यालयों में से एक है। मेरा विद्यालय एक आदर्श विद्यालय है।
मैं अपने विद्यालय से बहुत प्रेम करता /
करती हूँ।
Comments
Post a Comment