Posts

Showing posts from October, 2018
Image
निबंध - मेरा विद्यालय (1) मेरे विद्यालय के बारे में   मेरे विद्यालय का नाम इंडिया पब्लिक विद्यालय है। यह गुजरात के भावनगर में स्थित है। मेरा विद्यालय सम्पूर्ण राज्य में अच्छी तरह से जाना जाता है। यह 4 मंजिला, पीले रंग की ईमारत है। मेरे विद्यालय में 40 हवादार कमरे और 10 बड़े कमरे हैं, यहाँ 1 बड़ा सभाकक्ष भी है। मेरे विद्यालय में 2 बड़ी कंप्यूटर लैब और 4 विज्ञान प्रयोगशालाएँ हैं। ( 2 ) शिक्षक     मेरे प्रधानाचार्य का नाम गोविन्द नाथ है। वे बहुत उदार व्यक्ति हैं। प्रधानाचार्य को छोड़कर मेरे विद्यालय में 50 शिक्षक हैं। यहाँ 20 शिक्षक एवं 30 शिक्षिकाएँ हैं। वे सभी भली प्रकार से अभ्यस्थ हैं। वे सभी सहयोगी और सभ्य हैं। शिक्षक सदैव हमारी पढ़ाई में और अन्य गतिविधियों में भी सहायता करते हैं। विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु कभी – कभी वे भी गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। हमारे यहाँ खेल-कूद और योग प्रशिक्षक भी हैं। (3) शिक्षा    अद्वितीय शिक्षण विधि मेरे विद्यालय को अन्य विद्यालयों से भिन्न करती है। सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रायोगिक ज्ञान हम...